Jaunpur News: बारिश और जलभराव के चलते आज कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। अत्यधिक बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में छात्रहित में 25 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, जौनपुर की ओर से जारी निर्देश के अनुसार जिले में संचालित सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड एवं यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्डों के विद्यालय आज बंद रहेंगे।
निर्देश में कहा गया है कि कक्षा 9 से 12 तक के माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और पंजीकरण, यू-डायस प्लस (U-DISE+), ड्रॉपबॉक्स सहित अन्य विद्यालयी कार्यों को पूरा करेंगे।
सभी प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अत्यधिक बारिश और जलभराव के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें |
