BREAKING

Jaunpur News: हर घर तिरंगा अभियान में निकली भव्य बाइक रैली

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चंद्र यादव एवं विधान परिषद सदस्य श्री बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ ने मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खड़िया की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर किया।


तिरंगा बाइक रैली में परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने हेलमेट पहनकर यातायात नियमों के पालन और स्वयं की सुरक्षा का संदेश दिया। शिक्षक-शिक्षिकाएं तिरंगा स्कूटी और बाइक पर राष्ट्रध्वज लेकर चल रहे थे। इस दौरान भारत माता की जय के जयघोष और देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया।


रैली के समापन अवसर पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ ने कलेक्ट्रेट स्थित विकास भवन के समीप क्रांति स्तंभ पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के देशभक्ति, त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन करना तथा नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है।


उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को हमेशा स्मरण रखना चाहिए तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्हीं के त्याग और संघर्ष के कारण देश को स्वतंत्रता मिली। उन्होंने जनपदवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्रध्वज का सम्मान बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News:  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जौनपुर में विविध आयोजन

विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ ने कहा कि तिरंगे की आन, बान और शान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा सम्मान के साथ फहराना चाहिए और उतारने के बाद उसे सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक रखना चाहिए। तिरंगा बाइक रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों और आमजन में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रप्रेम तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है।


मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में तिरंगा बाइक रैली आयोजित की गई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


उन्होंने तिरंगा बाइक रैली में शामिल बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक-अध्यापिकाओं, मीडिया बंधुओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पुलिस प्रशासन एवं आमजन के प्रति आभार जताया। भव्य तिरंगा बाइक रैली ने जनपद में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, यातायात नियमों के पालन तथा शहीदों के सम्मान का सशक्त संदेश दिया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें