Mumbai News: हजारों कांवरियों के हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा गोरेगांव
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। गोरेगांव सकल हिंदू समाज की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पवित्र श्रावण मास में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया,जो गोरेगांव (पश्चिम) के प्रेमनगर से चलकर राम मंदिर रोड पर के पास राम मंदिर देवस्थान पर समाप्त हुआ। राम मंदिर देवस्थान पर समाजसेवक मनोज जयनाथ यादव ने अपनी संस्था स्वर्गीय जयनाथ यादव प्रतिष्ठान के माध्यम से हजारों कांवरियों को महाप्रसाद अन्नग्रहण करवाया। इस अवसर पर नगरसेवक संदीप पटेल, चेतन भट्ट, गौरव राने, राहुल उपाध्याय, कुन्फू मास्टर प्रदीप यादव, अशोक सहनी, अमरीश यादव व संस्था के कई पदाधिकारियों ने कांवरियों के स्वागत सम्मान के साथ-साथ प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर हजारों कांवरियों ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ देवस्थान पर जल चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने का आरोप, पुलिस से शिकायत
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)