BREAKING

Jaunpur News: शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने का आरोप, पुलिस से शिकायत

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पड़ोस गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर दो साथियों के साथ कार से ले जाने और पवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन तक रखने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी के लिए दबाव बनाने पर 13 अगस्त को उसे बरेडी चौकी के पास सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। मंगलवार को युवती ने मां के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। साथ ही आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उस पर जबरन समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। युवती ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बीआरपी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

पब्लिक इंटर कॉलेज केराकत जौनपुर के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें