BREAKING

Jaunpur News: शॉर्ट सर्किट से किड्स बैकर्स में लगी आग, 10 लाख का सामान जलकर राख



 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। पुलिस लाइन के सामने स्थित किड्स बैकर्स में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से बेकरी का करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


बेकरी संचालक जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे बिजली का तार जलकर नीचे गिरा, जिसके बाद आग लग गई। उस समय बेकरी में तीन कर्मचारी मौजूद थे। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बेकरी में प्लास्टिक का सामान अधिक होने के कारण आग तेजी से फैल गई और स्थिति पर नियंत्रण नहीं हो सका।

आग बढ़ती देख संचालक ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।


संचालक ने आरोप लगाया कि यदि अग्निशमन विभाग की टीम समय पर पहुंच जाती तो नुकसान को कम किया जा सकता था। आग में बेकरी का करीब 10 लाख रुपये का सामान जलने की बात बताई गई है।


मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरपी राय ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम ने आग पर नियंत्रण पा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। अग्निकांड में हुए नुकसान और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: संस्कार, अनुशासन और  शिक्षा के साथ जिम्मेदार नागरिक बने विद्यार्थी : मीरा पांडेय 

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


व्यापार मंडल अपना दल एस के मंडल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


सखी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें