Bareilly News: स्कूल में लगे स्वास्थ्य शिविर में 200 बच्चों की आंखों और दांतों की हुई जांच
बरेली। रोटरी क्लब बरेली फ्रेगरेंस द्वारा राधेलाल कंठीराम सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर में लगभग 200 बच्चों की आंखों एवं दांतों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई। इस दौरान बच्चों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया ।
इस शिविर में डॉ. नितिन अस्थाना एवं डॉ. अक्षय गुप्ता ने बच्चों का डेंटल एवं आई चेकअप किया। जांच के दौरान जिन बच्चों में आंखों अथवा दांतों से संबंधित समस्याएं पाई गईं, उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं । शिविर के दौरान एक बालिका को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन भी लगाई गई ।
रोटरी क्लब की ओर से बच्चों को टूथब्रश, टूथपेस्ट, पुस्तकें एवं अन्य उपयोगी सामग्री भी वितरित की गई । सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली ।
रोटरी क्लब बरेली फ्रेगरेंस की अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने कहा कि समाजसेवा के साथ बच्चों के स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। बच्चों के स्वास्थ्य की समय पर जांच होने से किसी भी समस्या की पहचान प्रारंभिक स्तर पर की जा सकती है और उसका उचित उपचार संभव होता है । क्लब भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा ।
कार्यक्रम में क्लब सचिव मुक्ता अग्रवाल, पूनम योगेंद्र, निधि अग्रवाल, शुभ्रा बंसल, मनीषा मेहरा, शालू मित्तल सहित अन्य रोटेरियंस का सहयोग रहा ।
विद्यालय प्रबंधक ज्ञानेंद्र गुप्ता, उप प्रबंधक नीरज अग्रवाल, प्रधानाचार्य भगवान शरण भारद्वाज, उप प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा, पूजा सक्सेना एवं राकेश सक्सेना का सहयोग प्राप्त हुआ । निर्भय सक्सेना
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्राथमिक विद्यालय सूई में कंप्यूटर दान समारोह का भव्य आयोजन, विद्यालय को मिले पांच कंप्यूटर
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


