BREAKING

Jaunpur News: मेंजा में कुश्ती दंगल का आयोजन, नीरज पहलवान ने राम सिंह को दी पटखनी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर/मड़ियाहूं। विकासखंड की मेंजा ग्राम पंचायत में आयोजित कुश्ती दंगल में केराकत के नीरज पहलवान ने मिर्जापुर के राम सिंह पहलवान को पटखनी देकर मुख्य मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों के अलावा विभिन्न जिलों से आए करीब 20 जोड़ी पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दौलतिया हनुमान मंदिर में श्रद्धा से मनाया गया बुढ़वा मंगल, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

दंगल का आयोजन अमरनाथ पटेल और मिठाई लाल पटेल ने किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान बाबूराम पटेल ने की। जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव बाबा ने मुख्य अतिथि के रूप में पहलवानों का हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।


मुख्य मुकाबला नीरज पहलवान और राम सिंह के बीच हुआ। दोनों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए काफी देर तक जोर-आजमाइश की। रोमांचक मुकाबले के बाद नीरज ने राम सिंह को चित कर जीत हासिल की। ओमप्रकाश सरोज ने निर्णायक की भूमिका निभाई।


मुख्य अतिथि प्रेम नारायण यादव बाबा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती जैसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने नियमित रूप से ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग मौजूद रहे।

समाजसेवी उमाकांत वर्मा की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


तिलकधारी सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर परिवार की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें