BREAKING

Jaunpur News: विभाजन की त्रासदी से नई पीढ़ी को अवगत कराना जरूरी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चंद्र यादव, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना।

इस अवसर पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि भारत विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़ी पीड़ा एवं यातनाओं के बारे में वर्तमान पीढ़ी को अवगत कराना आवश्यक है। नई पीढ़ी को यह जानकारी होनी चाहिए कि विभाजन के समय देशवासियों को किन कठिन परिस्थितियों, परेशानियों और यातनाओं से गुजरना पड़ा था।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बुजुर्गों की सेवा ही सच्ची देशभक्ति: अशोक सिंह

उन्होंने कहा कि विभाजन की विभीषिका को स्मरण करना केवल इतिहास को याद करना नहीं है, बल्कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प भी है। विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले तथा विस्थापन का दंश झेलने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को और मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

राज्यमंत्री ने कहा कि इतिहास के ऐसे पीड़ादायक अध्यायों से नई पीढ़ी को परिचित कराने से उनमें राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, संवेदना और सामाजिक समरसता की भावना विकसित होगी। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और देश की एकता एवं अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

माउंट लिटरा जी स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


पूर्वांचल के वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें