BREAKING

Jaunpur News: मोटरसाइकिल की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के गैरीकलां गांव के पास तेजीबाजार-जौनपुर मार्ग पर मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल मुन्नीलाल नाविक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, हिंगूपुर गांव निवासी मुन्नीलाल नाविक सोमवार को साइकिल से अपनी बेटी के घर नरी जा रहे थे। वह गैरीकलां गांव के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मुन्नीलाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर तेजीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एसडीएम नवीन कुमार की भावभीनी विदाई, सीओ विजय चौधरी ने दी शुभकामनाएं

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें