BREAKING

Jaunpur News: जिलाधिकारी ने गोवंश संरक्षण व्यवस्था की समीक्षा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में सोमवार को कैम्प कार्यालय में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में गोवंश संरक्षण, गौशालाओं की व्यवस्थाओं और पशुओं के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।


जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद में 100 से कम गोवंश वाली गौशालाओं को नजदीकी बड़ी गौशालाओं अथवा गोवंश संरक्षण केंद्रों से संबद्ध किया जाए। साथ ही खाली पड़े गौशाला स्थलों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने को कहा।


उन्होंने सभी गौशालाओं में विद्युत कनेक्शन और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिक उम्र एवं कमजोर गोवंश के लिए अलग व्यवस्था, छोटे पशुओं के लिए अलग चारा पात्र तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने पर विशेष जोर दिया।


जिलाधिकारी ने गौशालाओं में वृक्षारोपण के तहत लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने, एनजीओ एवं एफपीओ के माध्यम से संचालित गौशालाओं की नियमित निगरानी करने तथा गौशाला के बाहर बोर्ड लगाकर संरक्षित गोवंश की संख्या अंकित कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उन्होंने गोवंश की मृत्यु के बाद नियमानुसार समुचित निस्तारण, लंपी वायरस से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने को कहा। साथ ही गौशालाओं में जलभराव की स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने कहा कि गोवंश संरक्षण और गौशालाओं की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी नियमित स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लें और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, परियोजना निदेशक के.के. पाण्डेय, प्रभारी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें