BREAKING

Jaunpur News: जर्जर सड़क से बढ़ी परेशानी, स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अकबरपुर बस्ती की ओर जाने वाली सड़क जगह-जगह टूटने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर गिट्टियां उखड़ गई हैं और कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सुविधा शुल्क के आरोप में आरटीओ कार्यालय के बाहर खड़े किए डंपर

इसी मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग गुजरते हैं। गायत्री बालिका विद्यालय अकबरपुर जाने वाले बच्चों को भी जर्जर सड़क के कारण दिक्कत होती है। यह मार्ग डेहरी सरावां, तरियारी, परमानंदपुर, झमका, सूरतपुर, पेसारा और पलिया समेत कई गांवों को जोड़ता है।

ग्रामीण अमृतलाल वर्मा, राजकुमार गोले, सोनू और दीपक ने बताया कि सड़क की खराब हालत से किसान, छात्र और महिलाएं सबसे अधिक परेशान हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें