Jaunpur News: बूढ़वा मंगल पर अजोसी महावीर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
नया सवेरा नेटवर्क
सिकरारा, जौनपुर। बूढ़वा मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार को अजोसी स्थित श्री पावन महावीर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बजरंगबली के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
भक्तों ने भगवान हनुमान का विधिवत पूजन-अर्चन कर सिंदूर, फूल-माला और प्रसाद अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने सुख-शांति, समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। दिनभर मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र ‘जय श्रीराम’ और ‘बजरंगबली’ के जयकारों से गूंजता रहा।
मंदिर की धार्मिक परंपरा के अनुसार बूढ़वा मंगल के अवसर पर महावीर जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस दिन अजोसी महावीर धाम में दर्शन-पूजन का विशेष धार्मिक महत्व …
यह भी पढ़ें | Azamgarh News: युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद आत्महत्या मामले में वांछित आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार
![]() |
| विज्ञापन |



,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)