Jaunpur News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर संबंध बनाने का दबाव, मुकदमा दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने गांव के युवक पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि इनकार करने पर युवक ने कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव निवासी सचिन सरोज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66ई के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और अन्य प्रमाणों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्कूल जाने के लिए निकली कक्षा 10 की छात्रा लापता, पुलिस तलाश में जुटी
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

