BREAKING

Jaunpur News: सड़क किनारे मिला नवजात बच्ची का शव, मची सनसनी

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं। स्थानीय नगर के काजीकोट मोहल्ले में ददरा बाईपास मार्ग के किनारे सोमवार सुबह नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह करीब नौ बजे सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और नवजात के शव को कब्जे में ले लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

नवजात बच्ची को सड़क किनारे किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा, इसे लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि ददरा बाईपास के किनारे नवजात बच्ची का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य माध्यमों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महिला अधिकारों के साथ पुरुषों की जिम्मेदारियां समझना भी जरूरी : जीशान

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें