BREAKING

Jaunpur News: जिला कारागार में भाइयों की कलाई पर सजी राखी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार जौनपुर में भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। कारागार प्रशासन की ओर से निरुद्ध बंदियों को राखी बांधने के लिए आने वाली बहनों के लिए राखी, रोली, कुमकुम, दीप, कपूर, मिष्ठान और आरती की थाली की व्यवस्था की गई। इससे बहनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे अपने भाइयों के साथ रक्षाबंधन का पर्व परंपरागत तरीके से मना सकें।


बहनों ने कारागार में निरुद्ध अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, आरती उतारी और उन्हें मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान कई भावुक दृश्य भी देखने को मिले। वहीं, कारागार में निरुद्ध ऐसी महिला बंदी, जिनके भाई भी कारागार में बंद हैं, उनके लिए भी प्रशासन की ओर से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर राखी बंधवाने की व्यवस्था की गई। इस पहल से बंदियों में हर्ष और उल्लास की भावना उत्पन्न हुई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, जौनपुर रोडवेज पर उमड़ी भीड़

इस अवसर पर उप महानिरीक्षक कारागार वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कारागार प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी ने बंदियों को संबोधित करते हुए उन्हें अपराध की दुनिया से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी बंदियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं।

कारागार जिला अपराध निरोधक कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से बाहर से आने वाली बहनों की सुविधा के लिए सहायता शिविर लगाया गया। उप महानिरीक्षक कारागार और जेल अधीक्षक ने इस योगदान के लिए समिति के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कारापाल अजय कुमार, उप कारापाल सुभाष चंद्र पाण्डेय सहित कारागार के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें