BREAKING

Prayagraj News: अथर्वन फाउंडेशन ने मनाया सावन उत्सव, पौधरोपण अभियान ने छुआ 3000 का आंकड़ा


नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। अथर्वन फाउंडेशन द्वारा एएमए कनवेंशन सेंटर के धनवंतरि हॉल में “सावनी फुहार, गीतों की बहार” कार्यक्रम के साथ इस वर्ष के वृक्षारोपण अभियान ने 3000 पौधों का लक्ष्य पार किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अमृता चौरसिया रहीं।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष बृजेश मिश्र, सचिव डॉ. कंचन मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि भार्गव एवं शैलेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत मधुर सावन गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया और सभी ने संगीतमय शाम का भरपूर आनंद लिया। इसी के साथ पौधरोपण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों को "ग्रीन कप्तान" की उपाधि से विभूषित किया गया।

ग्राम जेवनिया, मेजा की निवासी रूचि तिवारी को उत्कृष्ट समाजसेवा करने के लिए अथर्वन संस्था ने सम्मानित किया। ज्ञात हो कि रुचि तिवारी के पति अभिषेक तिवारी इलाहाबाद हाईकोर्ट, प्रयागराज में राज्य विधि अधिकारी पद कार्यरत हैं,की गौरवमयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में ऑर्गेनिक साबुन, क्रोशिया कला, प्रदर्शनी एवं अन्य स्वदेशी,प्राकृतिक उत्पादों के स्टॉल लगाए गए, जिनका उद्देश्य जैविक एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम ने अथर्वन फाउंडेशन के पर्यावरण संरक्षण एवं समाजहित के संकल्प को और मजबूती प्रदान की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सास और बहू’ पेंटिंग में सेवा,संस्कार और स्नेह का संदेश, अशोक सरोज को मिला सम्मान


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें