Jaunpur News: राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में आकाश ने जीता कांस्य
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मछलीशहर क्षेत्र के बटनहित गांव निवासी आकाश सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप-2026 में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंची टीमों के खिलाड़ियों के बीच आकाश ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ ही क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों की कुल 22 टीमों ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पदक के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। आकाश ने अपनी खेल प्रतिभा, तकनीक और लगातार मेहनत के दम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बकरी हटाने को लेकर विवाद, कार का शीशा तोड़ा
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बटनहित गांव निवासी आकाश सिंह, विकास सिंह के पुत्र हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर उन्होंने अपने परिवार के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आकाश की सफलता की जानकारी मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।
ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने वाले आकाश की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना गौरव की बात है। लोगों ने आकाश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आने वाली प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
![]() |
| Ad |

.jpeg)
