BREAKING

Jaunpur News: रक्षाबंधन पर यात्रियों से अधिक किराया वसूला तो होगी कार्रवाई

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए परिवहन विभाग ने यात्री वाहनों के चालकों और परिचालकों को यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने तथा निर्धारित किराए से अधिक वसूली नहीं करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यात्री वाहनों के चालकों और परिचालकों का चरित्र सत्यापन कराने के लिए भी कहा गया है।


इसी क्रम में मंगलवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय, जौनपुर में बैठक आयोजित की गई। इसमें जनपद के बस संचालक एवं उनके प्रतिनिधि तथा ऑटो-टेंपो स्टैंड संचालक उपस्थित रहे। बैठक में सभी संचालकों को रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिलाधिकारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं का किया औचक निरीक्षण

संचालकों को निर्देशित किया गया कि स्टैंड से संचालित होने वाले सभी यात्री वाहनों के चालकों और परिचालकों का चरित्र सत्यापन अवश्य कराया जाए। साथ ही उन्हें ओवरलोड सवारी नहीं बैठाने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने, गलत तरीके से ओवरटेकिंग नहीं करने तथा शराब के नशे में वाहन नहीं चलाने के लिए कड़े निर्देश दिए जाएं।


परिवहन विभाग ने यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और निर्धारित किराए से अधिक राशि नहीं वसूलने की भी हिदायत दी है। अधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं, ऐसे में वाहन संचालक नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी या अप्रिय घटना का सामना न करना पड़े।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें