BREAKING

Jaunpur News: सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सिगरामऊ थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव में सोमवार रात सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान पवन चौहान (13) पुत्र बंटी चौहान के रूप में हुई है। वह सेतापुर का वर्तमान निवासी था, जबकि मूल रूप से करनपुर का रहने वाला था। बताया गया कि सोमवार, 17 अगस्त की रात करीब आठ बजे पवन को सांप ने काट लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी।

सर्पदंश केबाद परिजन पवन को तत्काल उपचार के लिए जौनपुर के सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर वापस ले आए और घटना की जानकारी सिगरामऊ पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। किशोर की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति और कानून-व्यवस्था बनी हुई है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नेवढ़िया से दो मासूम बच्चे लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

पब्लिक इंटर कॉलेज केराकत जौनपुर के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


आरएलएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी सेहमलपुर जलालपुर और राम आधार सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें