BREAKING

Jaunpur News: दूरदर्शन पर प्रतिभा बिखेर संदीप ने बढ़ाया जिले का मान

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। पिलकिच्छा ग्राम पंचायत के बियशिया गांव निवासी युवा कलाकार संदीप निषाद ने अपनी प्रतिभा के दम पर दूरदर्शन के मंच तक पहुंचकर जिले का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले संदीप को डीडी उत्तर प्रदेश पर प्रसारित कार्यक्रम ‘लोक रंग सुरों के संग सीजन-2’ में प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिला।

बताया जाता है कि संदीप की प्रतिभा से प्रभावित होकर अभिनेता अभय देवा जी महाराज ने उन्हें दूरदर्शन तक पहुंचाने के लिए सागर शान से बातचीत की। इसके बाद कार्यक्रम के निर्माता ध्रुव सर से संपर्क होने पर संदीप को कार्यक्रम में शामिल किया गया। कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति से उन्होंने दर्शकों और आयोजकों का ध्यान आकर्षित किया। उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर दूरदर्शन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित भी किया।

संदीप की उपलब्धि की गांव क्षेत्र सहित पूरे जिले में उनकी चर्चा हो रही है। ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य प्रतिभाशाली युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है। विख्यात गायब शिवनंदन मौर्या का शिष्य है संदीप।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पीयू के इंक्यूबेशन सेंटर को मुख्यमंत्री ने प्रदान किया मान्यता प्रमाण पत्र

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें