BREAKING

Jaunpur News: साडी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

घटना से परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस 

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में सोमवार की सुबह एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रिंस कुमार पुत्र राकेश कुमार 20 वर्ष दो माह पूर्व ही गुजरात से अपने घर वापस आया था।और अपने भाइयों तथा दादा-दादी के साथ रहता था। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अपने मकान के दूसरे तल पर संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आमने-सामने की टक्कर में पांच घायल, एक की हुई मौत

घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।बता दे कि मृतक तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। उसके माता-पिता व छोटी बहन रोजी-रोटी के सिलसिले में अमृतसर में रहते हैं। बड़ा भाई गांव में रहकर शादी समारोहों में वीडियोग्राफी का कार्य करता है।

वही पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें