BREAKING

Jaunpur News: सूदखोरो से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर थाना क्षेत्र के हकारीपुर गांव में सूदखोर से त्रस्त 45 वर्षीय ब्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना को देख मृतक की पत्नी सहित परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सूदखोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। करीब तीन वर्ष पूर्व बिटिया की शादी के लिए अजीत कुमार गौतम गांव के ही सुभाष गौतम से तीन बार मे डेढ़ लाख रुपया ब्याज पर लिया था। सूदखोर ने पैसे के बदले में जमीन का पक्का मुआयदा करवा रखा था। 

गरीबी का दंश झेल रहा अजित पैसा देकर अपनी जमीन वापस लेना चाहता था परन्तु डॉक्टर सुभाष उसकी रजिस्ट्री चाहता था। मृतका की पत्नी नगीना देवी का आरोप है कि सूदखोर सुभाष को पैसा न दे पाने के कारण दस प्रतिशत ब्याज के साथ वापस करने को लेकर दबाव बनने लगा। दबाव से त्रस्त गुरुवार की रात में अजीत नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई  तो पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। एसओ विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी नगीना की तहरीर पर सूदखोर सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक तीन वर्ष पूर्व ब्याज पर पैसा लिया था। आरोप है कि सूदखोर ने अत्यधिक ब्याज का दबाव बना रहा था।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बरहता गांव निवासी बादा जिले में तैनात कोतवाल का असमय निधन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें