Jaunpur News: मोबाइल टावर से गिरकर युवक की मौत, भूमि पैमाइश विवाद बना कारण
मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में भूमि पैमाइश को लेकर उपजे विवाद ने गुरुवार को दर्दनाक मोड़ ले लिया। पैमाइश से असंतुष्ट एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। काफी देर तक चले हंगामे और समझाने-बुझाने के बीच अचानक युवक टावर से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार समेत राजस्व कर्मियों ने युवक को समझाने का प्रयास किया और विवादित जमीन की दोबारा पैमाइश भी शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि युवक राजस्व विभाग की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं था और इसी नाराजगी में टावर पर चढ़ गया था।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ट्रांसफार्मर जलने से ब्लाक मुख्यालय में ठप हुआ कामकाज
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रशासनिक अधिकारी लगातार युवक को नीचे उतरने के लिए मनाते रहे, लेकिन इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।
| Advt |

