Jaunpur News: ट्रांसफार्मर जलने से ब्लाक मुख्यालय में ठप हुआ कामकाज
शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा
खुटहन, जौनपुर। ब्लाक मुख्यालय पर लगा 65 केबीए का ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिनों से जला होने के कारण कार्यालय का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी में अधिकारी और कर्मचारी काफी परेशान हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से कार्यालयों में पंखे, कंप्यूटर व अन्य जरूरी उपकरण बंद पड़े हैं, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि कर्मचारी और फरियादी पेड़ों के नीचे बैठने को मजबूर हैं। समस्या को और गंभीर बनाते हुए जनरेटर भी तकनीकी खराबी के चलते चालू नहीं हो पा रहा है। सहायक विकास अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाने और जनरेटर ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है। जल्द व्यवस्था बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में फरार आरोपित गिरफ्तार
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)