BREAKING

Jaunpur News: आईटीआई कैंपस सेलेक्शन में युवाओं की लगी लॉटरी

50 से अधिक प्रशिक्षार्थियों को मिला रोजगार का सुनहरा मौका

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बदलते दौर में जहां युवाओं के सामने रोजगार एक बड़ी चुनौती बना हुआ है, वहीं नाथ निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महरूपुर ने एक बार फिर अपने छात्रों के सपनों को नई उड़ान देने का काम किया है। संस्थान में आयोजित भव्य कैंपस सेलेक्शन कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रशिक्षार्थियों का चयन प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बताया गया कि हीरो मोटर कंपनी के लिए आयोजित इस कैंपस चयन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। चयनित युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। संस्थान प्रबंधन ने इसे छात्रों की मेहनत और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: हिंदू समुदाय पर अन्याय करने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा :  कैबिनेट मंत्री

इस अवसर पर प्रबंधक देवेंद्र प्रताप सिंह और प्रधानाचार्य करुण शंकर सिंह ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी बड़ी कंपनियां संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट के लिए आएंगी, जिससे जिले के युवाओं को घर के पास ही रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। कैंपस सेलेक्शन की सफलता से छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt


अशोक हॉस्पिटल, जौनपुर  विराट निशुल्क सर्जरी कैंप  22, 23, 24 एवं 25 मई 2026   महरूपुर, उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बगल में, जौनपुर


नया सबेरा का चैनल JOIN करें