Jaunpur News: बुलेरो से ट्रेन पकड़ने जा रही महिला की ट्रक के धक्के से मौत
सिकरारा क्षेत्र से प्रयागराज ट्रेन पकड़ने जा रहा था परिवार,खाखोपुर में हुई घटना
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के बरौली गांव निवासी अपने रिश्तेदार के परिवार को प्रयागराज ट्रेन पर बैठाने जा व्यक्ति की बुलेरो में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।घटना में वाहन में बैठी महिला की मौत हो गई है जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बहु को मारने वाले बेटे पर मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी
मडियाहूं थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी सभाजीत यादव अपनी बुलेरो से सिकरारा क्षेत्र के बरौली निवासी दशरथ यादव,उनकी पत्नी चंद्रावती(60) को लेकर प्रयागराज ट्रेन पर बैठाने जा रहे थे। वृहस्पतिवार को रात में जब वे खाखोपुर बाजार के समीप पहुंचे थे तो पीछे से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वाहन में बैठे लोग घायल हो गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गम्भीर रूप से घायल चंद्रावती को मछलीशहर सी एच सी लाया गया।डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।देर रात इलाज के दौरान चंद्रावती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया है कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम हेतु शव को भेज दिया गया है।आगे विधिक कार्यवाही की जा रही है।
![]() |
| विज्ञापन |

