BREAKING

Jaunpur News: रिश्तेदारी का झांसा देकर महिला से हुई उच्चकागिरी

महिला के गले से सोने की चेन लेकर उचक्का हुआ फरार

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर में स्थित एलआईसी कार्यालय और बड़ौदा यूपी बैंक के सामने गुरुवार की दोपहर एक महिला उस समय ठगी का शिकार हो गई,जब उचक्का रिश्तेदारी का झांसा देकर महिला के गले से सोने की चेन उतरवाकर फरार हो गया। पीड़िता कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विदित हो कि उदयचंदपुर गांव निवासी सरिता यादव पत्नी मुन्नालाल यादव बाजार के लिए केराकत आई थीं। वह एलआईसी कार्यालय के सामने खड़ी थीं, तभी एक युवक पहुंचा और खुद को कपसेठी से लड़की पक्ष का परिचित बताते हुए बातचीत में उलझा लिया। आरोप है कि युवक ने पहले उनके पति मुन्नालाल यादव को अपनी गाड़ी पर बैठाकर बाजार की ओर भेज दिया। इसके बाद वापस आकर महिला से कहा कि “चाचा ने गले की चेन मंगाई है।”

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मोहम्मद हसन कालेज में 26 मई को लगेगा वृहद रोजगार मेला

बातों में आकर महिला ने चेन उतार दी। चेन हाथ में लेते ही उचक्का मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपित की तलाश में जुटी है।

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें