BREAKING

Mumbai News: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने केक काटकर मनाया संगीत मासूम का जन्मदिन

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले द्वारा उभरते हुए रॉक स्टार एवं अभिनेता संगीत मासूम का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर श्री आठवले ने स्वयं केक काटकर संगीत मासूम को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संगीत मासूम आज संगीत एवं अभिनय जगत में तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कई प्रसिद्ध गायकों, संगीतकारों एवं कलाकारों के साथ कार्य कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। विशेष रूप से चर्चित हिंदी म्यूजिक एल्बम “बेदर्दी” में उनके अभिनय को दर्शकों एवं संगीत प्रेमियों द्वारा काफी सराहा गया। इस एल्बम का भव्य लोकार्पण मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित IMPPA सभागार में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले एवं पद्मश्री Sonu Nigam के करकमलों द्वारा किया गया था। एल्बम “बेदर्दी” में संगीत मासूम ने अपनी प्रभावशाली अभिनय शैली से दर्शकों का दिल जीत लिया। गीत “उस बेदर्दी ने दिल तोड़ा...” को भी श्रोताओं ने विशेष रूप से पसंद किया। बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन ने भी संगीत मासूम की अभिनय प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें उभरता हुआ सितारा बताया और वीडियो के माध्यम से शुभकामनायें दीं। इसी प्रकार प्रसिद्ध संगीतकार निखिल कामत और रफीक राजा द्वारा वीडिओ भेजकर शुभकामनायें प्रेषित की।

बता दें कि संगीत मासूम ने रोशन तनेजा एक्टिंग अकादमी से अभिनय प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा स्वर्गीय डांस डायरेक्टर सरोज खान से नृत्य की शिक्षा ली है, जिसकी झलक उनके व्यक्तित्व एवं प्रस्तुति में स्पष्ट दिखाई देती है। इससे पूर्व भी उनके कई गीत लोकप्रिय हो चुके हैं और युवाओं के बीच उनकी विशेष पहचान बन चुकी है। रामदास आठवले ने जब केक काटा तो उस दौरान  कैलाश मासूम, मुकेश कुमार मासूम, दास बाबू जैसवाल  सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने संगीत मासूम के सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि संगीत मासूम अपनी मेहनत, प्रतिभा, अभिनय क्षमता एवं संगीत के प्रति समर्पण के बल पर आने वाले समय में देश के बड़े कलाकारों में अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। कार्यक्रम का माहौल अत्यंत उत्साहपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आनंदमय रहा।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे को मिला सुश्रुतरत्न पुरस्कार 

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें