BREAKING

Jaunpur News: दोस्तों संग नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत

आधे घंटे के अथक प्रयास से मछुआरों ने  बाहर निकाला शव

नया सवेरा नेटवर्क

डोभी, जौनपुर। गोमती नदी के चंदवक पुल के नीचे शनिवार दोपहर2 बजे दोस्तों संग नदी में नहा रहे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर नायब तहसीलदार हुसैन अहमद, थानाध्यक्ष अमित सिंह ने सीएचसी पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

शनिवार दोपहर करीब 1 बजे हीरापुर मचहटी गांव निवासी 18 वर्षीय प्रवेश यादव पुत्र लौजारी, 19 वर्षीय शिवम चौरसिया पुत्र महेश गांव के ही अपने दोस्तों विशाल गोड़, अभिषेक यादव,मोनू वर्मा व अजय गोड़ के साथ गोमती नदी में नहाने के लिए चंदवक पुल के पास बाइक से पहुंचे। सभी छः लोग नहाने लगें। विशाल व अभिषेक इसी दौरान बाहर निकल कर बैठ गए।शेष सभी नहा रहे थे। इन दोनों ने मना किया आगे मत जाओं गहराई ज्यादा है। लेकिन प्रवेश व शिवम आगे गहरे पानी की तरफ बढ़ गए।तैरना भी नहीं आता था। डूबने लगे तो विशाल व अभिषेक बचाने के लिए कूदे लेकिन बचा नहीं पाए दोनों गहरे पानी में समा गए। शोर मचाने पर मछुआरें आ गए और नदी में तलाश करने लगे।पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में मछुआरों ने आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद शव बाहर निकाला। पुलिस शव को लेकर सीएचसी डोभी गई। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस को शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण, बच्चों के साथ बैठकर ग्रहण किया एमडीएम

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें