BREAKING

Jaunpur News: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग लेकर मड़ियाहूं पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के दिलावरपुर‌‍ यादव बस्ती स्थित श्री गोपाल गौशाला पर गौ माता को राष्ट्र माता और राज्य माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ओर से निकाली गई “गविष्ठ यात्रा” शुक्रवार को मड़ियाहूं पहुंची। गौ माता की रक्षा एवं सम्मान के उद्देश्य से गोरखपुर से निकली यह यात्रा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है।

मड़ियाहूं गौशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि 23 जुलाई को यात्रा पुनः गोरखपुर में समाप्त होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तब तक सरकार गौ माता को राष्ट्र माता घोषित नहीं करती है तो 24 जुलाई को “एक अक्षौहिणी सेना” के साथ अगला संकल्प लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दल चुनाव के समय गो रक्षा का वादा तो करते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही अपने वादे भूल जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार ऐसे जनप्रतिनिधियों को चुनें जो वास्तव में गौ रक्षा के लिए कार्य करें।

शंकराचार्य ने धर्म युद्ध में गायों को सताने वाले “असुरों” को समाप्त करने का संकल्प भी लोगों को दिलाया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पहले कहा करते थे कि जिस देश की मुद्रा गिरती है, उस देश के प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा भी गिरती है। आज रुपया लगातार नीचे जा रहा है, लेकिन इस विषय पर कोई चर्चा नहीं की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: सनातन संस्कृति की मजबूती व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

उन्होंने पेट्रोल और तेल बचाने के आह्वान पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि कोई निर्णय राष्ट्रहित में हो तो उसका समर्थन सभी करेंगे, लेकिन स्वार्थपूर्ण निर्णयों का समर्थन नहीं किया जा सकता।

कार्यक्रम के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौशाला में गायों को फल एवं गुड़ खिलाया। इस अवसर पर डॉ. राकेश उपाध्याय, आरसी पांडे, राम सिंह बांकुरे , सुभाष त्रिपाठी ,हरिशंकर उपाध्याय, राजबीर यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें