Jaunpur News: सीडीओ के निर्देश पर विशुनपुर मझवारा पंचायत की पुनः जांच
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिला विकास अधिकारी जौनपुर मीनाक्षी देवी ने अवगत कराया है कि रमेश कुमार चौबे पुत्र स्व० फूलनाथ चौबे, ग्राम-विशुनपुर (मझवारा), विकास खण्ड-सिरकोनी, जौनपुर द्वारा ग्राम पंचायत-विशुनपुर मझवारा, विकास खण्ड-सिरकोनी में मनरेगा योजनान्तर्गत कराये गये कार्यों में किये गये गबन की शिकायत की जॉच 07 अप्रैल 2026 को की गयी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: फाइलेरिया मरीजों के रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता रोकथाम के लिए कार्यशाला हुई संपन्न
मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में ग्राम पंचायत-विशुनपुर मझवारा, विकास खण्ड-सिरकोनी की पुनः स्थलीय जॉच हेतु 23 मई 2026 को अपरान्ह 02:00 बजे जॉच तिथि निर्धारित करते हुए निर्देशित किया गया है कि संबंधित सचिव, ग्राम प्रधान एवं शिकायतकर्ता एवं अन्य संबंधित को अपने स्तर से संसूचित करते हुए निर्देशित करें कि उपरोक्त दिनांक / समय पर ग्राम पंचायत-विशुनपुर मझवारा, विकास खण्ड-सिरकोनी, जौनपुर के पंचायत भवन / ग्राम सचिवालय पर जिलाधिकारी के आदेश में उल्लिखित आपत्तिकृत बिन्दुओं से संबंधित अभिलेख / पत्रावली / साक्ष्य सहित उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।
