BREAKING

Bareilly News: चैम्बर ऑफ काॅमर्स के राजीव शिंघल अध्यक्ष व शरद अग्रवाल बने निर्विरोध सचिव

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। सैन्ट्रल यूपी चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इन्डस्ट्री वैलफेयर एसोसिएशन में  वर्ष 2026- 2027 की नयी कार्यकारिणी के चुनाव में राजीव शिंघल अध्यक्ष व शरद अग्रवाल सचिव निर्विरोध बने। अध्यक्ष ने इसी वर्ष सभी के सहयोग से  चेंबर के लिए भूमि खरीद का भी भरोसा दिलाया। टल द मैनोर में हुए कार्यक्रम में अल्पित अग्रवाल ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं चुनाव अधिकारी व संस्था के पूर्व अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने नयी कार्यकारिणी के गठन हेतु आये हुए सभी नामांकनों के बारे में अवगत कराया। सभी नामांकनों में सें चुनाव अधिकारी अभिनव अग्रवाल ने 17  कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की। कुछ सदस्यों नें स्वेच्छा से अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा की। चुने गये सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने तत्कालीन अध्यक्ष राजीव शिंघल को वर्ष 2026- 2027 के लिए पुनः निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुना। उपाध्यक्ष पद के लिए एस के सिंह, सचिव शरद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, संयुक्त सचिव अभिनव कटरू एवं सी ए क्षितिज टंडन को निर्विरोध चुना गया। 11 कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में सर्वश्री पुनीत सक्सेना, अमित अग्रवाल, तुषार गोयल, अजय शुक्ला, संदीप टंडन,  मुनीश मित्तल, आलोक गुप्ता, संजय अग्रवाल,  प्रशांत गोयल, रोशन अग्रवाल व संदीप टण्डन चुने गये। 

पुनः निर्वाचित अध्यक्ष राजीव शिंघल ने पूर्व अध्यक्षों व सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि गत वर्ष संस्था ने विभिन्न प्रकार के सेमिनार, क्रिकेट मैच, रक्तदान शिविर व दीपावली एवं होली जैसे त्योहारों पर कार्यक्रम किए थे। साथ ही संस्था की लेडीज विंग द्वारा भी विभिन्न प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रम हुए ।नवनिर्वाचित सचिव शरद अग्रवाल ने सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि चैम्बर को और अधिक ऊँचाइयों पर ले जाना है। इसके लिए उन्होने सदस्यों को उद्योग एवं व्यापार से जुडी नई सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया। कार्यकारिणी सभा में कुछ नये सदस्यों को सदस्यता भी ग्रहण करायी गई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बरहता गांव निवासी बादा जिले में तैनात कोतवाल का असमय निधन

निवर्तमान सचिव अल्पित अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निवेश को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई विभिन्न योजनाओं और नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिल रही है।

अंत में सभी सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को माला पहनाई। कार्यक्रम में विमल रेवाड़ी, पूर्व अध्यक्ष डॉ केशव कुमार अग्रवाल,  विनोद ग्रोवर, राजेश गुप्ता, अशोक गोयल, अरुण बाधवानी, राजेश तनेजा, अनूप अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पीयूष कुमार अग्रवाल, पवन मित्तल, सुनीत मूना, शेखर अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह आदि ने भाग लिया।


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें