BREAKING

पेपर लीक नहीं, लाखों सपनों की चोरी है — आखिर कब जागेगी व्यवस्था?

It is not merely a paper leak, but the theft of millions of dreams—when, finally, will the system wake up?

इजहार हुसैन @ नया सवेरा 

नीट जैसी परीक्षा सिर्फ़ एक इम्तिहान नहीं होती, यह लाखों परिवारों की उम्मीद, वर्षों की मेहनत और बच्चों के भविष्य का सवाल होती है। जब हर साल पेपर लीक, धांधली, सेंटर गड़बड़ी या परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं, तो सबसे बड़ा नुकसान उन students का होता है जिन्होंने ईमानदारी से दिन-रात मेहनत की होती है।

  • सवाल यह है कि आखिर इसकी ज़िम्मेदारी किसकी है?
  • क्या सिर्फ़ कुछ दलालों और पेपर माफिया की?
  • या उन संस्थाओं की भी, जिन पर निष्पक्ष परीक्षा कराने की जिम्मेदारी है?

अगर करोड़ों रुपये खर्च करके परीक्षा कराई जाती है, आधुनिक तकनीक का दावा किया जाता है, सुरक्षा के बड़े-बड़े इंतज़ाम बताए जाते हैं, फिर भी पेपर परीक्षा से पहले बाज़ार में घूमने लगे तो यह सिर्फ़ “गड़बड़ी” नहीं बल्कि व्यवस्था की असफलता है। पेपर लीक अचानक नहीं होते, इनके पीछे पूरा नेटवर्क काम करता है — अंदरूनी लापरवाही, भ्रष्टाचार, कमजोर निगरानी और जवाबदेही की कमी।

सबसे दर्दनाक बात यह है कि हर बार घटना के बाद कुछ गिरफ्तारी होती है, कुछ बयान आते हैं, जांच बैठती है, लेकिन व्यवस्था वैसी ही बनी रहती है। जिन बच्चों ने सालों तक मोबाइल छोड़ा, दोस्तों से दूरी बनाई, नींद और आराम कुर्बान किया, उनके सपनों का मूल्य आखिर कौन समझेगा? एक पेपर लीक सिर्फ़ प्रश्नपत्र चोरी नहीं करता, वह छात्रों का आत्मविश्वास, मानसिक शांति और सिस्टम पर भरोसा भी चुरा लेता है।

यह भी पढ़ें | New Delhi News: आचार्य दिनेश चन्द्र जोशी का सम्पूर्ण जीवन ज्ञान, करुणा और भारतीय संस्कृति को समर्पित था : प्रो. मुरलीमनोहर पाठक

कंसर्न अथॉरिटी को यह समझना होगा कि यह कोई सामान्य प्रशासनिक भूल नहीं है। यह देश की प्रतिभा के साथ अन्याय है। अगर एक गरीब किसान या मजदूर का बच्चा ईमानदारी से पढ़कर डॉक्टर बनना चाहता है और कोई पैसे देकर पेपर खरीद लेता है, तो यह सिर्फ़ परीक्षा में धोखा नहीं बल्कि सामाजिक असमानता को बढ़ावा देना है।

  • अब समय सिर्फ़ बयान देने का नहीं, कठोर और स्थायी सुधार का है।
  • पेपर सेटिंग से लेकर ट्रांसपोर्ट तक पूरी प्रक्रिया की स्वतंत्र निगरानी हो।
  • डिजिटल एन्क्रिप्शन और रियल-टाइम ट्रैकिंग लागू हो।
  • दोषी अधिकारियों और माफियाओं पर सिर्फ़ गिरफ्तारी नहीं बल्कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में कड़ी सज़ा हो।
  • परीक्षा एजेंसियों की जवाबदेही तय हो; हर गलती पर सिर्फ़ छात्र ही क्यों भुगतें?
  • और सबसे ज़रूरी, छात्रों के मानसिक तनाव और भविष्य को केंद्र में रखकर फैसले लिए जाएँ।

देश का भविष्य सिर्फ़ भाषणों से नहीं बनता, बल्कि उस व्यवस्था से बनता है जहाँ मेहनत करने वाले बच्चे यह भरोसा कर सकें कि उनका हक़ कोई पैसे या पहुंच के दम पर नहीं छीन सकता। अगर शिक्षा व्यवस्था में भरोसा टूट गया, तो सिर्फ़ एक परीक्षा नहीं बल्कि पूरी पीढ़ी का विश्वास टूटेगा। पर जांच होती रहेगी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के लिए ऐसी सजा का प्रावधान होगी दोबारा कोई पेपर लीक करने के बारे में सोचे भी नहीं क्योंकि ऐसे लोग कानून को खिलवाड़ समझते हैं गिरफ्तारी होती है जेल जाते हैं और कुछ ही महीना बाद छूट जाते हैं ऐसे में लोगों का हौसला बढ़ जाता है ऐसे लोगों के लिए सख्त कार्रवाई की जाए और जिस तरह से माननीय मुख्यमंत्री जी बुलडोजर का प्रयोग करते हैं इन लोगों के ऊपर भी बुलडोजर वाली करवाई होनी चाहिए और मीडिया में हाईलाइट करनी चाहिए जिससे कि भविष्य में लोग पेपर लिखकर बारे में सोचे भी नहीं

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें