BREAKING

Hyderabad News: तेलंगाना बिहार सहयोग समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी चंद्रदेव सिंह का निधन

नया सवेरा नेटवर्क

हैदराबाद। तेलंगाना बिहार सहयोग समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं दुर्गा माता मंदिर के संस्थापक चंद्रदेव सिंह का सोमवार दोपहर निधन हो गया। उन्होंने सिकंदराबाद के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उनके निवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। 

समिति के अध्यक्ष बिनय कुमार यादव ने बताया कि स्वर्गीय चंद्रदेव सिंह समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में अनेक सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान दिया। दुर्गा माता मंदिर के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसे क्षेत्र के लोगों द्वारा सदैव याद किया जाएगा।जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर उनके निवास, दुर्गा माता मंदिर, इंदिरा नेहरू नगर, मल्काजगिरी से मारेडपल्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनके निधन से समाज में शोक की लहर है और लोगों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें