BREAKING

Jaunpur News: पुस्तैनी बंटवारे के विवाद में मारपीट, दो पर मुकदमा

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पठखौली संपत पाठक गांव में पुस्तैनी बंटवारे के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी कर्मा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया गांव के ही अमित दुबे और संगीता दुबे ने पुस्तैनी बंटवारे के विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने कर्मा देवी, उनके बेटे मनोज दुबे और पोते शिवांश दुबे के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना में तीनों को चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं 115(2), 352 और 351(3) में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तेजीबाजार पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को अवैध असलहे और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें