Ayodhya News: अयोध्या में "दिल चीर के देख" की शूटिंग देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़
नया सवेरा नेटवर्क
अयोध्या। वेब सीरीज फिल्म "दिल चीर के देख" की शूटिंग कई दिनों से जारी है। गुप्तार घाट पर शूटिंग पूरी कर अयोध्या में कई अलग अलग स्थानों पर फिल्म की शूटिंग होना है। मुंबई से आई फिल्म यूनिट के फिल्म प्रोड्यूसर सचिन पाण्डेय ने बताया कि "बॉम्बे शो स्टूडियोज" के बैनर तले यह फिल्म "सोनी लिव" के लिए अयोध्या में अलग अलग स्थानों पर शूटिंग होना है। डायरेक्टर धर्मेश पटेल ने बताया कि हमारे फिल्म यूनिट टीम में 200 से 250 लोग सुबह से रात तक काम कर रहे हैं। इस वेब सीरीज फिल्म जो कि अयोध्या की कहानी से संबंधित है, अयोध्या में कई स्थानों पर स्थित मंदिर पर फिल्माया जाएगा।
यह भी पढ़ें | Jaipur News: भीषण गर्मी के बीच जन प्रकृति सेवा की सराहनीय पहल
फिल्म की नायिका एंजेल राय है, जो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एंजेल राय फिल्म में शालिनी का किरदार निभा रही है। न्यू दिल्ली की मूल निवासी, मुंबई में रह कर अपनी पहचान कई म्यूजिक एल्बम से बना चुकी है, जिनमें "जब छाए मेरा जादू" व "रांझणा" (जी म्यूजिक ) इन्हें काफी प्रसिद्धि दिलाई है। और अभी हाल ही में वेब सीरीज "घोटाला" मूवी भी इनकी आई थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। एंजेल राय (angelrai07) के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर 2 करोड़ 52 लाख (25.2M) प्रशंसक है।फिल्म के नायक अनुज सिंह ढाका है।
| Advt |