Jaunpur News: 17 मई से 16 जून तक चलेगा उच्च रक्तचाप जागरूकता एवं स्क्रीनिंग अभियान : सीएमओ
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि ’’विश्व उच्च रक्तचाप के दिवस’’ एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रदत्त थीम "ControllingHypertension Together: Check your blood pressure regularly] defeat the silentkiller” के अवसर पर आज एक गोष्ठी का आयोजन कॅुवर हरिवंश सिंह पैरामेडिकल कॉलेज जौनपुर में आयोजित किया गया। जिसमें डा0 बी0सी0 पन्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी एवं डा0 आलेक सिंह उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर, कुॅवर हरिवंश सिंह पैरामेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य, अध्यापक एवं छात्र व छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 बी0सी0 पन्त द्वारा बताया गया कि इस वर्ष विश्व उच्च रक्तचाप दिसव के उपलक्ष्य में 17 मई 2026 से 16 जून 2026 तक (एक माह तक) गैर संचारी के प्रति जन जन-जागरूकता अभियान तथा स्क्रीनिंग गतिविधियों का आयोजन किया जाना हेै। उन्होंने बताया गया कि ("Controlling Hypertension Together: Check your bloodpressure regularly] defeat the silent killer”)। इस थीम के जरिए लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच और उसे कंट्रोल करना ही स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने की कुंजी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आईटीआई सिद्धीकपुर में होगा कैंपस सेलेक्शन
हाइपरटेंशन के सामान्य लक्षण सिरदर्द, चक्कर आना, धुंधली दुष्टि, नाक से खून आना एवं थकावट या सासं फूलना होता है। हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि यह बिना किसी लक्षण के शरीर में धीरे-धीरे बढ़ता है और बड़ी बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकता है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेल होने की समस्या हो सकती है। दुनिया भर में कई लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आलोकसिंह द्वारा बताया गया कि यह बीमारी हर आय वर्ग और उम्र के लोगों को प्रभावित करती है और उम्र बढ़ने के साथ इसका जोखिम भी बढ़ता जाता है। ऐसे में इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाना है, ताकि लोग हाई ब्लड प्रेशर के कारण होने वाली समस्याओं को जान सकें और इसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का रूप लेने से रोका जाए। इस दिन का उद्देश्य विश्व भर में लाखों लोगों को प्रभावित करने वाले स्वास्थ्य मुद्दे पर ध्यान देकर वैश्विक स्तर पर लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने को लेकर प्रेरित करना है। उक्त प्रशिक्षण में एन0पी0-एन0सी0डी0 से जयप्रकाश गुप्ता, विवेक, एवं कुलदीप श्रीवास्तव आदि सम्मलित हुये।

