BREAKING

Jaunpur News: सदरुद्दीनपुर रन्नो गांव का ऐतिहासिक बशारती जुलूसे अमारी में अंजुमनों ने किया नौहा मातम

देर शाम अमारी रौजा ए रसूल पर किया गया ठंडा

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के सदरुद्दीनपुर रन्नो गांव में रविवार को अहले हरम मदीने की याद में बशारती जुलूसे अमारी का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक अमारी में अंजुमन सिपाहे हुसैनी भनौली सादात, अंजुमन मुनच्चे मजलूमिया फैजाबाद, अंजुमन गुनच्चे नासिरुल अजा बड़ागांव शाहगंज, अंजुमन जिन्तुल अजा अलीगढ़ अमहट सुल्तानपुर, अंजुमन सज्जादिया पठानी टोला बनारस, अंजुमन हुसैनिया बलुआघाट एवं अंजुमन सज्जादिया रजिस्टर्ड मुफ्ती मोहल्ला जौनपुर से आयी अंजुमनों ने शिरकत किया। आयोजित मजलिस में मौजूद लोगो ने नौहखानी व सीनाजनी की। कार्यक्रम की शुरुआत नासिरिया अरबी स्कूल के प्रिंसिपल मौलाना महफूजुल हसन खां ने मजलिस पढ़ी ततपश्चात अलम दुलदुल व अमारी निकाली गई। मौलानाओं ने हजरत इमाम की शहादत को बयां की तो मजलिस में मौजूद लोग फफक कर रो पड़े।

दूरदराज से आये मौलानाओं ने 72 साथियों के अलावा शकीना पर हुए जुल्म की दास्तान सुनाए तो मौजूद सैकड़ो महिलाओं पुरुषों की आंखे नम हो गयी। जुलूस सुबह 8 बजे रवाना हुआ जो भ्रमण करतें हुए शाम सात बजे गांव स्थित रौजा ए रसूल पर ठंडा किया गया। दस मोहर्रम सन 61 हिजरी को इमाम हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ शहादत व उनके परिवार के सदस्यों को यजीद द्वारा शाम को कैदखाने में कैद कर दिया था। जब कैद से रिहाई मिली तो परिवार के लोगो ने कर्बला जाकर शहीदों के लाशों को दफन कर अपने मदीने लौटे। उसी की याद में अहले हरम की मदीने वापसी के कहर जुलूस ए अमारी का आयोजन किया गया। 

जुलूस के दौरान 18 अलम तथा शकीना का ताबूत बरामद किया गया। कर्बला में छः माह के अबोध बच्चे को पानी न पिलाना व शकीना के साथ हुए जुल्म की दास्तां सुन लोगो की आंखे नम हो गयी। जुलूस का संचालन मौलाना शाने आलम रन्नवी एवं आभार शेख साहेबे आलम ने आभार जताया। इस दौरान कार्यक्रम की निगरानी कर रहें बदर अहमद, मौलाना शाने आलम, सिकरेटरी जकी अहमद साहब, खादिम अब्बास, शकील अब्बास, बाबर अली, जाने आलम रन्नवी, रजा हुसैन, जनाब शेर अली, अली हैदर खां, इरफान, माहताब हुसैन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: NEET पेपर लीक होने से लाखों युवाओं के सुनहरे सपनों की हत्या : डॉ द्रिगेश यादव

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें