BREAKING

National: जमशेदपुर में आयोजित हुई 162वीं ‘सृजन संवाद कविता पाठ गोष्ठी’

अश्वनी तिवारी @ नया सवेरा 

झारखण्ड। जमशेदपुर में 23 मई 2026 को सायं 6 बजे से सृजन संवाद द्वारा 162वीं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में डॉ. विजय शर्मा ने अपने संबोधन  से अतिथियों और श्रोताओं का स्वागत किया। तत्पश्चात् डॉ. प्रियंका सिंह ने कवियों का परिचय देते हुए उनके साहित्यिक योगदान और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सुपरिचित कवयित्री सविता सिंह तथा कवि यतीश कुमार ने अपनी प्रभावशाली कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को भाव-विभोर किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन परमानंद रमन द्वारा किया गया। 

सृजन संवाद के 15 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक संक्षिप्त वीडियो भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें देश भर के विभिन्न शहरों से सृजन संवाद से जुड़े साहित्य प्रेमियों ने अपनी भावनाएं और शुभकामनाएं प्रेषित की तथा विजय शर्मा को संवाद के निरन्तर संचालन के लिए साधुवाद भी दिया।

कविता पाठ के दौरान सामाजिक, मानवीय और समकालीन विषयों पर केंद्रित रचनाओं ने उपस्थित श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया। इसमें फेसबुक लाइव के माध्यम से कई दर्शक जुड़े जिनमें आशुतोष कुमार झा, क्षमा त्रिपाठी, मीनू रावत, आभा विश्वकर्मा, सुधीर सुमन आदि शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. विजय शर्मा ने विशिष्ट अतिथियों, फेसबुक के दर्शकों और आयोजन में सहायक जनों के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया ।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अंधविश्वास नहीं, न्यूरोकेमिकल असंतुलन के कारण होती है शिजोफ्रेनिया बीमारी, सही इलाज से सामान्य जीवन संभव: डॉ. हरि नाथ यादव


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें