Hyderabad News: सुश्री इति पांडेय ने टीसीएस लंदन मैराथन 2026 में लिया भाग
दमरे की प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक ने हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि
नया सवेरा नेटवर्क
हैदराबाद। दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने अपनी प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक सुश्री इति पांडेय, भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) 1995 बैच, को टीसीएस लंदन मैराथन 2026 में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।
सुश्री इति पांडेय ने इस प्रतिष्ठित आयोजन में एक अनूठी उपलब्धि दर्ज करते हुए प्रथम महिला सिविल सेवक तथा प्रथम आईआरटीएस अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया है। लगभग 60,000 प्रतिभागियों वाली इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग दौड़ में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के केवल 41 भारतीय वेटरन्स फिनिशर्स के विशिष्ट समूह में शामिल होकर उन्होंने यह विशिष्ट सम्मान अर्जित किया। यह उपलब्धि दृढ़ संकल्प, साहस, प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता का प्रेरणादायी उदाहरण है।


