Jaunpur News: आग का गोला बनी चलती कार, बाल-बाल बचे सवार
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। प्रयागराज-वाया शाहगंज मार्ग पर बनुआडीह नहर पुलिया के पास शुक्रवार को चलती सेंट्रो कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार खुटहन से शाहगंज की ओर जा रही थी। घटना के समय वाहन में पांच लोग सवार थे। धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद सभी लोग तुरंत बाहर निकल गए। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्कूल परिसर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, झूले से लटकता मिला शव
खेतासराय क्षेत्र के डोभी गांव निवासी विकास, उनकी माता सुमित्रा, बहनें एकता और अंकिता तथा उनके नाना नेबूलाल निवासी सुइथाखुर्द थाना खुटहन सवार थे। सभी सुरक्षित बच गए। आग लगने से कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)