BREAKING

Mumbai News: वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह को तरुण कला संगम पत्रकारिता पुरस्कार

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था तरुण कला संगम की तरफ से नवभारत टाइम्स के राजनीतिक संपादक व मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह को पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किया गया। चर्चगेट के सम्राट होटल में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, संस्था के अध्यक्ष चित्रसेन सिंह और महासचिव दीपक सिंह के हाथों राजकुमार सिंह को बतौर सम्मान एक लाख रुपए, स्मृति चिन्ह और शाल श्रीफल प्रदान किया गया।

मंत्री लोढ़ा ने कहा कि 47 साल से सफलतापूर्वक एक संस्था चलाना और पत्रकारिता से जुड़े लोगों को हर साल सम्मानित करना महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का मूल मंत्र तारीफ के साथ आलोचना करना भी है। जब मैं राजनीति में आया तो पहले पत्रकारों से बहुत डरता था पर धीरे धीरे पत्रकारों के करीब आया। तकनीक की दुनिया में भी प्रिंट जिंदा है। खबरों की खबर आज भी अखबारों में ही मिलती है। मंत्री लोढ़ा ने कहा कि हिंदी को लेकर विवाद एक पार्टी का राजनीतिक एजेंडा है। मराठी सबको सीखनी चाहिए पर किसी को अपनी मातृ भाषा में बात करने से रोकना भी गलत है। इस शहर में सब मिलजुल कर रहते हैं। हम सब मिलकर मुंबई को विकसित करेंगे। 

महाराष्ट्र सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव बी राधा ने कहा मैं दक्षिण भारतीय हूं, पर दिल्ली में पढ़ाई करने की वजह से हिंदी से मेरा भी नाता रहा है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह को मै लंबे समय से  जानती हूं । उनकी खबरों में गहराई होती है और हम अधिकारियों को भी यह बात पसंद आती है। हम अधिकारियों को पत्रकारों से पता चलता है कि हमारे काम का लोगो के जीवन पर क्या असर हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक श्रीकांत भारतीय ने कहा कि मै भी नागपुर में पत्रकार रहा हूं। उन्होंने केरल विधानसभा चुनाव के दौरान का अपना एक संस्मरण सुनते हुए कहा कि वहां मेरी मुलाकात एक वरिष्ठ पत्रकार से हुई तो उन्होंने कहा कि अब थ्री पी (पत्रकार, पुलिस और पॉलिटिशियन) की भूमिका में बदलाव आ चुका है। उन्होंने कहा कि राजनीति में यह बात मै महसूस कर रहा हूं कि संवेदनशीलता कम हो रही है। संस्था के अध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने कहा कि 47 सालों से मैं इस तरह का कार्यक्रम कर रहा हूं और इस कार्य में हिंदी पत्रकारिता जगत का हमेशा साथ मिला। समारोह को विधायक संजय उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र द्विवेदी, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, महासचिव विजय सिंह कौशिक, मंत्रालय पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष विनोद यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, पूर्व नगरसेवक रामबचन मुराई, भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश चौहान, उद्योगपति राजीव सिंघल, अजय सिंघानिया, निलेश गुप्ता, नवीन पांडे, सुनील मेहरोत्रा, डीपी सिंह, ललित जैन, हरि मृदुल, यूके सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, मनोज दुबे, हरि सिंह राजपुरोहित, अशोक शुक्ला, विजय पांडे, विजय सिंह,ओम प्रकाश पांडे, सूरज पांडे आदि का समावेश रहा। संस्था के संयोजक राधेश्याम मिश्र, अभिषेक सिंह तथा वेदांत सिंह ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। अंत में संस्था के महासचिव दीपक सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें | Hyderabad News: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत के शौर्य का प्रतीक : रामचंदर राव

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें