Jaunpur News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला महिला का शव
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। थाना क्षे त्र के शुक्रवार को उमरपुर गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह भारी पुलिस बल को मौके पर भेजकर शव को कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सका
पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। आशंका है कि भोर में किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। लोगों ने यह भी संभावना जताई है कि महिला ट्रेन से गिर गई होगी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल के शवगृह भेज दिया और मामले की जांच कर रही है और मृतका की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
| Advt |
| विज्ञापन |