Jaunpur News: गाली-गलौज व मारपीट में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। थाना क्षेत्र के जरासी गांव में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जरासी गांव निवासी अभिषेक यादव ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि वह अपने दोस्त विशाल यादव के साथ अपनी मशीन पर बैठा था। इसी दौरान गांव के ही विशाल यादव, आकाश यादव, नितेश यादव तथा उनका दोस्त तरांव निवासी शन्नी यादव वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला महिला का शव
![]() |
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

