BREAKING

Jaunpur News: नदी में नहाने गए किशोर को लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। तिलवारी गांव में बुधवार को नदी में नहाने गए किशोर पर दलित वर्ग के दो युवकों ने लाठी डंडा से हमला कर दिया। उसके पीठ,पेट और सीने पर गंभीर चोटें आईं हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल किशोर की माता ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। शैद पनौली गांव निवासी पूनम देवी पत्नी विजय बहादुर यादव अपने 15 वर्षीय पुत्र ईशांत यादव को साथ लेकर तिलवारी गांव में अपने मायके आई थी। ईशांत

घर से नदी में नहाने चला गया। आरोप है कि नदी तट पर पड़ोसी गांव बड़सरा के दो युवक भी नहा रहे थे। किसी बात को लेकर ईशांत व आरोपितों में कहा सुनी हो गई। तभी दोनों युवक लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। हमले में किशोर के पीठ, पेट और सीने पर गंभीर चोटें आई हैं। लाठियों के वार से शरीर पर कई जगह सूजन और गहरे निशान पड़ गए, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच मामला शांत करा दिए। घायल का उपचार सीएससी पर किया गया। घायल की माता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें | जौनपुर में डिजिटल क्रांति के साथ शुरू होगा महाभियान : डीएम जौनपुर

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें