BREAKING

Jaunpur News: बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। आगामी बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा ने किया। बैठक में क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले में कुर्बानी नहीं करेगा तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक अंबरीश कुमार सिंह, अनिल यादव, शैलेंद्र दुबे सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, धर्मगुरु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: पूर्वांचल विकास परिवार ने किया युवा समाजसेवी मानिकचंद यादव का सम्मान

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें