Jaunpur News: मुख्यमंत्री श्रमिक आरोग्य आरोग्य मेले में 154 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
नया सवेरा नेटवर्क
डोभी, जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजरंग नगर में मुख्यमंत्री श्रमिक आरोग्य मेले का आयोजन अधीक्षक जितेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। मेले में कुल 154 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक स्वास्थ्य कैंप आयोजित कर लोगों का इलाज किया जाएगा। साथ ही महिलाओं को पोषण, फल एवं हरी सब्जियों के सेवन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. शाश्वत सिंह, फार्मासिस्ट छोटेलाल, एलटी हर्षवर्धन, वार्ड बॉय राघवेंद्र सिंह, हेड सुपरवाइजर सुभाष कनौजिया सहित आशा, आशा संगिनी एवं एएनएम कर्मियों का सहयोग रहा।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: समरस फाउंडेशन कार्यालय में कृष्ण कुमार का सेवानिवृत्ति सम्मान
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
