Jaunpur News: एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में गुरुवार को सीबीएसई 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने मां सरस्वती एवं बाबूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष सीबीएसई 12वीं परीक्षा में स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विज्ञान वर्ग के छात्र शिवांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मानविकी वर्ग की छात्रा दृष्टि द्वितीय तथा लक्षिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।विद्यालय के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह, डॉ. नम्रता सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक कुमार एवं प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
