BREAKING

Jaunpur News: जवाहर नवोदय विद्यालय का इंटर परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, चेतना यादव बनी टॉपर

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा। विद्यालय की छात्रा चेतना यादव ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं काजल गौतम ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इति श्रीवास्तव ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। ज्योति यादव ने 91.8 प्रतिशत अंक पाकर चौथा स्थान हासिल किया, जबकि युवराज ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उन्होंने भी चौथा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के छात्रों की इस उपलब्धि से शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रशासन ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य मुदित सक्सेना ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है। इस बार भी विद्यालय का सत प्रतिशत छात्र सफल रहे। छात्रों की सफलता से क्षेत्र में विद्यालय का गौरव बढ़ा है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शानदार 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम, Saksham Sahu ने 96% अंक प्राप्त कर किया टॉप

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें