Jaunpur News: दबंगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, चार नामजद
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बारीगांव नेवादा निवासिनि हिना सिंह ने गांव के चार लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार 12 मई की शाम वह गांव स्थित घर पर मौजूद थी। आरोप है कि गांव के नीरज ,धीरज, मुन्ना और जितेंद्र वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना में घायल पीड़ित ने उपचार कराने के बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जवाहर नवोदय विद्यालय का इंटर परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, चेतना यादव बनी टॉपर
![]() |
| विज्ञापन |
